सीपीएम की बैठक में विधान परिषद चुनाव की तैयारी पर चर्चा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

उजियारपुर. उजियारपुर में सीपीएम पार्टी कार्यालय पर सोमवार को लोकल कमेटी की बैठक हुई. एसपी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने सभी वाम दलों की सहमति से केउटा पंचायत की मुखिया सह पार्टी नेत्री नीलम देवी को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. पार्टी उनके समर्थन में पंचायत प्रतिनिधियों […]

विज्ञापन

उजियारपुर. उजियारपुर में सीपीएम पार्टी कार्यालय पर सोमवार को लोकल कमेटी की बैठक हुई. एसपी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने सभी वाम दलों की सहमति से केउटा पंचायत की मुखिया सह पार्टी नेत्री नीलम देवी को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. पार्टी उनके समर्थन में पंचायत प्रतिनिधियों से वोट डालने की अपील करेंगे. इसके लिए सभी वाम दलों का सम्मेलन आगामी 13 जून को महिसारी पंचायत के भगत सिंह पुस्तकालय परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया है. साथ ही 16 जून को नामांकन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को चलने की भी अपील की गयी. वहीं 22 जून को गावपुर में पंचायत प्रतिनिधि का सम्मेलन करने का भी विचार किया गया. मौके पर राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार, अंचल मंत्री महावीर पोद्दार, रामाश्रय महतो, उमेश सहनी, मनोज कुमार, दिनेश पासवान, रामबली सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन