महिलाओं की व्यथा सुनकर होगा मार्गदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. अपनों से ठुकरायी हुई गमों से बोझिल हुये महिलाओं क े मार्गदर्शन की व्यवस्था कर उन्हें कानूनी प्रावधानों का सहारा दिया जायेगा. विशेषकर ऐसे कई मामले थाने तक तो आते हैं. मगर इनसे महिला हेल्पलाइन को जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है. इसलिये ऐसे मामलों की सुनवाई के लिये जल्द ही थानों में ही […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. अपनों से ठुकरायी हुई गमों से बोझिल हुये महिलाओं क े मार्गदर्शन की व्यवस्था कर उन्हें कानूनी प्रावधानों का सहारा दिया जायेगा. विशेषकर ऐसे कई मामले थाने तक तो आते हैं. मगर इनसे महिला हेल्पलाइन को जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है. इसलिये ऐसे मामलों की सुनवाई के लिये जल्द ही थानों में ही व्यवस्था की जायेगी. इसके लिये थानो में काउंसलर रखकर ऐसे मामलों में महिलाओं को सहायता दी जायेगी. इस बाबत महिला विकास निगम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना में ऐेसे काउंसलर मार्गदर्शन कर ऐसे जिंदगियों को रोशनी की किरण दिखा रहे हैं. जल्द ही जिले के विभिन्न अनुमंडल थाना में काउंसलर की व्यवस्था होगी जो कि सरकार की ओर से महिलाओं को दी जा रही कानूनी व आर्थिक अधिकारों की जानकारी देंगी. साथ ही इन्हें अपने अधिकार प्राप्त कराने में भी मदद करंेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन