भूमि अधिग्रहण बिल के समर्थन में धरना देगी रालोसपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3 समस्तीपुर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई के कार्यसमिति एवं प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने की. अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने कहा कि एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार द्वारा की किये गये कार्यों को जन जन तक […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3 समस्तीपुर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई के कार्यसमिति एवं प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने की. अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने कहा कि एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार द्वारा की किये गये कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है. पीएम के द्वारा किसानों के हित में लाये गये भूमि अधिग्रहण बिल बिहार में लागू करने की मांग को लेकर पार्टी के बैनर तले आगामी 11 जून को जिला मुख्यालय पर एक दिनी धरना देने का निर्णय लिया गया. वहीं अल्पसंख्यक समाज में पीएम के प्रति विश्वास जागृत करने के लिए आगामी 14 जून को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले से 2500 अल्पसंख्यक समाज के लोगों के भाग लेने की बात कही गयी. नवीन कुमार सिंह ने कहा कि बूथ कमेटी का गठन 30 जून तक कर लेना है. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयाल महतो, विशेश्वर राय, रामकरण चौधरी, विश्वनाथ सिंह, पंकज सिंंह, अनवर अहमद मुन्ना, अबू सहमा, डा. रामदयाल महतो, लालबाबू महतो, अंजनी कुमारी, नीलम देवी, दिलीप राज कुशवाहा, उपेंद्र कुमर दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन