कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 6:04 PM
फोटो संख्या : 13 समस्तीपुर. आगामी बीस जून को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक मंडल ने की. इसमें सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए नेताओं ने अलग अलग कार्यों के लिए दायित्वों का वितरण किया. इसके साथ […]
फोटो संख्या : 13 समस्तीपुर. आगामी बीस जून को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक मंडल ने की. इसमें सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए नेताओं ने अलग अलग कार्यों के लिए दायित्वों का वितरण किया. इसके साथ ही शहर को झंडा बैनर से पाटने और विभिन्न स्थानों पर गेट बनाने को लेकर कई आवश्यक निर्णय लिये गये. नेताओं ने कहा कि इस कार्यशाला में कम से कम दस हजार लोगों के भागीदारी की संभावना है. इसके लिए व्यवस्था को चाक चौबंद रखने को लेकर पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है. मौके पर भाजपा प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी शशिकांत आनंद, किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, युवा मोरचा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील कुमार, प्रदेश नेता मनोज कुमार गुप्ता, अभय कुमार, चंदन कुमार, प्रो. विजय कुमार शर्मा, विमला सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, रंजीत कुमार, जवाहर लाल साह, धीरेंद्र कुमार धीरज, विधानसभा प्रभारी राम बहादुर राम, राम कुमार, मनोज जायसवाल, इंद्रजीत राय, दिनेश वाजपेयी, वसीम अख्तर, विजय कुमार चौधरी, रोके रंजन पिंटू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










