विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 6:04 PM
फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रगति आदर्श सेवा केंद्र और आदर्श उत्थान सेवा संस्थान की ओर से दुधपुरा में पौधारोपण किया गया. मौके पर प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि पर्यावरण की समस्या विश्व के लिए नासूर बनती जा रही है. पौधे लगा कर […]
फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रगति आदर्श सेवा केंद्र और आदर्श उत्थान सेवा संस्थान की ओर से दुधपुरा में पौधारोपण किया गया. मौके पर प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि पर्यावरण की समस्या विश्व के लिए नासूर बनती जा रही है. पौधे लगा कर प्रकृति को संतुलित किया जा सकता है. मौके पर वीणा कुमारी, बबली कुमारी, अमित कुमार वर्मा, नीतू कुमारी आदि थे. सरायरंजन. सुधा डेयरी परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी. प्रबंध निदेशक डीके श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक मुनींद्र प्रसाद, प्रबंधक एचएन सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभायी. मौके पर डेयरी परिसर में संघ के अध्यक्ष श्याम शंकर प्रसाद ठाकुर, वरीय बोर्ड सदस्य विजय कुमार आजाद एवं प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया गया. कल्याणपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार एजुकेशन सोसाइटी ट्रस्ट की ओर से पौधारोपन किया गया़ संस्थान के कार्यालय केशोपट्टी गांव में डीपीओ सर्व शिक्षा नवल किशोर झा, बीइओ ललन ठाकुर, मुखिया गायत्री देवी, सुनैना देवी एवं सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े कर्मियों ने पौधारोपन कर पर्यावरण को बचाने के लिए शिक्षाविभाग द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों के माता पिता को एक एक पौधारोपण करने का आह्वान किया. मौके पर रणवीर कुमार, प्रतीक कुमार, मुन्ना महासेठ, पंकज कुमार, योगेश कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










