जनहित के कार्यों में कोताही बरदाश्त नहीं : डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 6:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6 व 7समाहरणालय सभागार में प्रधान सहायकों की हुई बैठक प्रतिनिधि, समस्तीपुर जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में प्रधान सहायकों की बैठक हुई. इसे संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हर कार्यालय में रोकड़ पंजी अद्यतन कर लें व कोई भी कार्य लंबित न रहे. जनहित […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6 व 7समाहरणालय सभागार में प्रधान सहायकों की हुई बैठक प्रतिनिधि, समस्तीपुर जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में प्रधान सहायकों की बैठक हुई. इसे संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हर कार्यालय में रोकड़ पंजी अद्यतन कर लें व कोई भी कार्य लंबित न रहे. जनहित में हर कार्य नियमानुकूल एवं ससमय करें. किसी भी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंडों व अंचलों में कई विभाग के उपयोगिता प्रमाण-पत्र लंबित हैं. जनशिकायत, मानवाधिकार, लोकायुक्त, डीसी बिल, आरटीपीएस, कोर्ट केस के मामले लंबित हैं. उसका निष्पादन जवाबदेही के साथ ससमय नहीं किया जा रहा है उन्हें जिला से बार-बार स्मारित किया जाता है. निर्देश दिया गया है कि लंबित मामले का अतिशीघ्र निष्पादन कर प्रतिवेदन भेज दें. हर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को अपने-अपने आवंटित प्रखंडों के लंबित मामलों का निबटारा करने को कहा गया है. जिला पदाधिकारी ने बैठक में आने के पूर्व सभी प्रधान सहायक को अपने-अपने कार्यालय को अद्यतन करने का टास्क दिया. वांछित प्रतिवेदन बैठक में लाने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन