कर्पूरी बस पड़ाव में बस से गिर कर खलासी की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 4:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. स्थानीय कर्पूरी बस पड़ाव में गुरुवार की रात बस की छत से गिरकर खलासी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली जिला के छतवारा गांव निवासी नवल कुमार (33) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. स्थानीय कर्पूरी बस पड़ाव में गुरुवार की रात बस की छत से गिरकर खलासी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली जिला के छतवारा गांव निवासी नवल कुमार (33) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही काम निबटाने के बाद भोजन करके सोने के लिए बस की छत पर चला गया. देर रात अचानक स्टैंड में किसी वस्तु के गिरने की आवाज पर आसपास सो रहे बस चालकों और कर्मियों की नींद खुली. खोजबीन करने के दौरान किसी के नजर बस के करीब गिरे नवल पर पड़ी. शोर मचाने पर लोग उधर पहुंचे तो देखा कि उसके मुंह से खून निकल रहा था. तत्काल आपसी मदद से लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए अंत्यपरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करायी. साथ ही इस घटना के बाबत यूडी केस दर्ज कर लाश परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन