नहीं रुकेगी एक्सप्रेस ट्रेनों पहले होगी दोहरीकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 8:06 PM
विद्यापतिनगर. सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि विद्यापति स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की प्रक्रिया से पूर्व रेल लाइन का दोहरीकरण किया जायेगा़ रेल मंत्रालय ने सिंगल लाइन होने के कारण ठहराव देने से इनकार किया है़ जिसे लेकर पहले रेल खंड का दोहरीकरण किया जायेगा़ सांसद ने बताया कि इसके लिये साढ़े सात […]
विद्यापतिनगर. सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि विद्यापति स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की प्रक्रिया से पूर्व रेल लाइन का दोहरीकरण किया जायेगा़ रेल मंत्रालय ने सिंगल लाइन होने के कारण ठहराव देने से इनकार किया है़ जिसे लेकर पहले रेल खंड का दोहरीकरण किया जायेगा़ सांसद ने बताया कि इसके लिये साढ़े सात सौ करोड़ रुपये दोहरीकरण के लिये स्वीकृत किया गया है़ जिससे हाजीपुर भाया शाहपुरपटोरी होते हुए बछवाड़ा रेल लाइन का दोहरीकरण किया जायेगा़ इस रेल खंड के सर्वे के लिये अलग से उन्नीस करोड़ की राशि दी गयी है़ जानकारी हो कि विद्यापति रेलवे स्टेशन पर कतिपय एक्सप्रेस गाडि़यों के ठहराव को लेकर वषार्ें से की जा रही मांग व इसे लेकर जारी आंदोलन को देखते हुए सांसद ने संसद में इसकी जानकारी मांगी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










