दंत स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 5:05 PM

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 1समस्तीपुर. शहर के चीनी मील परिसर स्थित वशिष्ठ सदन में अपोलो डेंटल की ओर से दंत स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि रोसड़ा के विधायक मंजू हजारी ने इसका उद्घाटन किया. अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में दांत का अत्यधिक महत्व है. दांत शरीर का महत्वपूर्ण […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 1समस्तीपुर. शहर के चीनी मील परिसर स्थित वशिष्ठ सदन में अपोलो डेंटल की ओर से दंत स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि रोसड़ा के विधायक मंजू हजारी ने इसका उद्घाटन किया. अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में दांत का अत्यधिक महत्व है. दांत शरीर का महत्वपूर्ण इकाई है. इसके बिना शरीर स्वस्थ नहीं रह सकता है. समय समय पर अपोलो डेंटल द्वारा दांत जागरुकता शिविर आयोजित कर लोगों के दांतों का नि:शुल्क चेकअप किया जाना समाज के प्रति अत्यधिक सजगता का परिचायक है. इसके लिए अपोलो डेंटल के एमडी डा. ज्ञानेंद्र को धन्यवाद के पात्र हैं. इस अवसर पर एमडी डा. ज्ञानेंद्र ने कहा कि वर्तमान में दांतों की बीमारी के बारे में लोगों में जागरुकता विशेष रुप से जरुरी हो गया है. जानकारी के अभाव में लोग रोग के शिकार हो रहे हैं. इससे सजग होने की जरुरत है. इस अवसर लोजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, लोजपा नेता नीरज भारद्वाज, राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष दिलीप राय, दंत चिकित्सक डा. विकास सिंह, डा. नसीम, डा. दयानंद, डा. पीएन सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन