सोनपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के समय की नहीं मिलती जाानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 7:04 PM
समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल से गुजरने वाली गाडि़यों में स्मार्ट फोन के उपभोक्ताओं को ट्रेन की गुजरने की सही जानकारी नहीं मिल रही है. इस सबंध में पूछे जाने पर सीनियर डीएसटी ने कहा कि ट्रेनों के समय सारणी कंट्रोल से जुड़ी जो सीधे एनटीएस सिस्टम से जुड़ी है. अगर ऐसी समस्या […]
समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल से गुजरने वाली गाडि़यों में स्मार्ट फोन के उपभोक्ताओं को ट्रेन की गुजरने की सही जानकारी नहीं मिल रही है. इस सबंध में पूछे जाने पर सीनियर डीएसटी ने कहा कि ट्रेनों के समय सारणी कंट्रोल से जुड़ी जो सीधे एनटीएस सिस्टम से जुड़ी है. अगर ऐसी समस्या होती तो ट्रेनों के आरक्षण चार्ट की जानकारी ही नहीं मिलती. ऐसा नहीं. जबकि समस्तीपुर मंडल में स्मार्ट फोन उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी ट्रेन सोनपुर मंडल के किसी भी स्टेशन से ट्रेनों के गुजरते वक्त स्मार्ट फोन के एप में लाइव ट्रेनों की जानकारी की सही रूप से नहीं मिलती है. ऐसे में उपभोक्ताओं को पूछताछ काउंटर का चक्कर लगाना पड़ता है. जहां सही लेने के लिये कमिर्यों से नोकझोंक के अलावा मारपीट की नौबत आती है. ऐसा एक दिन नहीं कई बार लोगों के साथ होता है. जबकि रेल प्रशासन ने एनटीएस के माध्यम से यह सुविधा यात्रियों के लिये घर बैठे पूछताछ काउंटर से निजात पाने के लिये दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










