फूटपाथ दुकानदारों को दी गयी कानूनी जानकारियां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. नगर परिषद के सभागार में मंगलवार को नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेंडरर्स आफ इंडिया (नासवी) के तत्वावधान में समस्तीपुर शहर के फूटपाथ दुकानदारों की बैठक हुई. इसमें फूटपाथ दुकानदारों के अधिकार व कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इसमें शहर के सभी मार्केट से मार्केट कमेटी एवं टाउन लेवेल […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. नगर परिषद के सभागार में मंगलवार को नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेंडरर्स आफ इंडिया (नासवी) के तत्वावधान में समस्तीपुर शहर के फूटपाथ दुकानदारों की बैठक हुई. इसमें फूटपाथ दुकानदारों के अधिकार व कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इसमें शहर के सभी मार्केट से मार्केट कमेटी एवं टाउन लेवेल फेडरेशन के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भाग लिया. इसमें राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद सिंह ने दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि फूटपाथ दुकानदारों के हक व अधिकार के लिए बिहार के 42 शहरों में काम कर ही है. देश के सभी फूटपाथ दुकानदारों के हित में कानून लागू किया गया है व सभी फूटपाथ दुकानदारों का सर्वेक्षण कर उन्हें वेंडिंग प्रमाण पत्र दिया जायेगा. ताकि हम दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने दुकानदारों को बचत करने व व्यवसाय बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने के लिए तरीके भी बताये. नासवी के सोनल बहन ने टाउन फेडेरेशन के कार्य करने के तरीके व कौशल प्रशिक्षण देने की बात कही. ताकि रोजगार के अवसर पर बढ सके. नगर परिषद इओ शशि भूषण प्रसाद ने सामाजिक सुरक्षा एवं कौशल से जुड़ी कई योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही फूटपाथ दुकानदारों के द्वारा बनाये गये लेवेल फेडेरेशन के लिए कार्यालय के लिए पुराना नगर परिषद भवन को इस्तेमाल करने की बात कही. संचालन जिला समन्वयक राज किशोर ने किया. मौके पर विभा कुमारी, कुमारी आशा, नीभा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन