Samastipur News:43 फीसदी बच्चों का अब तक नहीं बना अपार कार्ड

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अपार आईडी बनाने का प्रोसेस काफी धीमा है.
Samastipur News:समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अपार आईडी बनाने का प्रोसेस काफी धीमा है. दिसंबर 2024 महीने की शुरुआत से ही बच्चों की अपार आईडी बनाने को लेकर अभियान जारी है. लेकिन, अब तक जिले में महज 57 फीसदी बच्चों का ही अपार नंबर जेनरेट हो सका है. रिपोर्ट के अनुसार, जिले में पहली से 12वीं तक कुल 8 लाख 14 हजार 052 बच्चों का एडमिशन है. अब तक इसमें 4 लाख 69 हजार 167 बच्चों का ही अपार कार्ड बन पाया है. वहीं 3 लाख 42 हजार 213 बच्चे बिना अपार कार्ड के है. कल्याणपुर व समस्तीपुर प्रखंड में सर्वाधिक 31265 व 24924 बच्चों का आपार कार्ड नहीं बन सका है. डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन ने कहा कि बार-बार माॅनिटरिंग व निर्देश देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है. अपार आइडी कार्ड छात्रों के लिए बेहद अहम हैं. इस कार्ड में छात्रों की सारी एकेडमिक जानकारी होगी. साल दर साल आगे की शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही इसमें सारी जानकारी दर्ज हो जायेगी. इससे कहीं भी दूसरी जगह एडमिशन कराने में आसानी होगी और सारी शैक्षणिक डिग्री की जानकारी उन्हें पलभर में मिल जायेगी. यह आइडी सभी शैक्षणिक रिकार्ड में डिग्रियों, छात्रवृत्ति, पुरस्कार आदि उपलब्धियां डिजिटल रूप से संग्रहित करेगा. वन नेशन वन स्टूडेंट आइडी अपार कार्ड छात्रों के लिए शिक्षा को और ज्यादा व्यवस्थित और सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम हैं. इधर, एचएम का कहना है कि अपार आईडी कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है. आधार संख्या की प्रविष्टि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अधिकांश बच्चों का भी अपलोड नहीं है. ऐसे में इनके परमानेंट एजुकेशन नंबर जनरेट करने और अपार कार्ड बनाने में भी समस्या आ रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




