बिहार: विषाक्त भोजन खाने से एक बच्चे की मौत, पांच बीमार

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंधियाखुर्द गांव में मंगलवार रात विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य बीमार हो गये. बीमार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी भुवनेश मिश्र ने बुधवार को जानकारी देते […]
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंधियाखुर्द गांव में मंगलवार रात विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य बीमार हो गये. बीमार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी भुवनेश मिश्र ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात दाल से बना एक व्यंजन खाने से सिंधियाखुर्द गांव निवासी मनोज ठाकुर के चार वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की मौत हो गयी, जबकि उनके परिवार के पांच अन्य बच्चे बीमार हो गए. ठाकुर के विषाक्त भोजन खाने से बीमार तीन अन्य पुत्र और दो पुत्रियों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि भोजन को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




