बीएलओ ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 7:04 PM
दलसिंहसराय. प्रखंड के नियोजित शिक्षक सह बीएलओ ने बीआरसी परिसर में बैठक कर पारित प्रस्ताव के आलोक में बीएलओ पद से सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया. इसकी सूचना बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी को संघ की ओर से जिला उपाध्यक्ष सुमन कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार निराला व सचिव अमित कुमार ने आवेदन दिया है. […]
दलसिंहसराय. प्रखंड के नियोजित शिक्षक सह बीएलओ ने बीआरसी परिसर में बैठक कर पारित प्रस्ताव के आलोक में बीएलओ पद से सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया. इसकी सूचना बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी को संघ की ओर से जिला उपाध्यक्ष सुमन कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार निराला व सचिव अमित कुमार ने आवेदन दिया है. इसमें संबंधित बीएलओ के इस्तीफा हस्ताक्षर की प्रति संलग्न कर भेजी गयी है. साथ ही सामूहिक इस्तीफा मंजूर करने का अनुरोध किया गया है. दूसरी ओर बैठक में समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पर नियोजित शिक्षक शुक्रवार को 16 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे. शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार मान नहीं लेती है हड़ताल पर डटे रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










