रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 6:04 PM
ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में एक युवक द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति पर रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर रुपये एवं मोबाइल छीनने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. उक्त घटना में कमरे आलम ने मो़ रेयाज को आरोपित किया है. प्राथमिकी के मुताबिक कमरे आलम प्रोपर्टी डीलर का काम […]
ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में एक युवक द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति पर रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर रुपये एवं मोबाइल छीनने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. उक्त घटना में कमरे आलम ने मो़ रेयाज को आरोपित किया है. प्राथमिकी के मुताबिक कमरे आलम प्रोपर्टी डीलर का काम करता है. आरोपित मो़ रेयाज बराबर उससे रंगदारी मांगता था. घटना के दिन भी उसने उसे घेरकर रंगदारी मांगने लगा. विरोध करने पर मारपीट कर उसके पॉकेट से दस हजार रुपये एवं मोबाइल छीन लिये. इस संबंध में बंगरा थानाध्यक्ष राम स्वार्थ पासवान ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा गांव में दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद में दोनों गुटों के सोगरा खातून एवं बेगम खातून नामक दो महिलाएं जख्मी हो गयी. दोनों को उपचार के लिये स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. घटना की प्राथमिकी दोनों गुटों के द्वारा संबंधित थाने में दर्ज करायी गयी है. इसमें मो़ सगीर, मो़ अफसर समेत चार लोग आरोपित किये गये हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










