सीएम का घेराव करेगा रसोइया संघ

Published at :22 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम का घेराव करेगा रसोइया संघ

ताजपुर. स्थानीय बीआरसी भवन परिसर में प्रखंड रसोइया संघ की बैठक मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्यालय में एमडीएम बनाने वाले रसोइये की समस्याआंे पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही रसोइये को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय 15 हजार रुपये करने, पर्याप्त किचेन, एलपीजी गैस सिलिंडर के साथ-साथ अन्य जरूरी […]

विज्ञापन

ताजपुर. स्थानीय बीआरसी भवन परिसर में प्रखंड रसोइया संघ की बैठक मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्यालय में एमडीएम बनाने वाले रसोइये की समस्याआंे पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही रसोइये को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय 15 हजार रुपये करने, पर्याप्त किचेन, एलपीजी गैस सिलिंडर के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधा मुहैया कराने की मांग को ले बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ एवं एपवा के संयुक्त बैनर तले आगामी 31 मार्च को गांधी मैदान पटना से जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन एवं घेराव के निर्णय पर भी चर्चा की गयी. बैठक को इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, एपवा नेत्री वंदना सिंह, शिव बालक केसरी आदि ने भी संबोधित किया. बैठक में आयशा खातून, सामो देवी, उर्मिला देवी, धनेश्वर चौधरी, कमल सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन