बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन आज

Published at :21 Mar 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन आज

समस्तीपुर. दो दिवसीय बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन रविवार को पटेल मैदान में जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा किया जायेगा. मुख्य अतिथि के तौर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री बैद्यनाथ सहनी होंगे. वहीं जिले के जनप्रतिनिधियों को अतिविशिष्ठ अतिथियों को शामिल किया गया है. इस अवसर पर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. दो दिवसीय बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन रविवार को पटेल मैदान में जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा किया जायेगा. मुख्य अतिथि के तौर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री बैद्यनाथ सहनी होंगे. वहीं जिले के जनप्रतिनिधियों को अतिविशिष्ठ अतिथियों को शामिल किया गया है. इस अवसर पर लगाये गये विभिन्न विभागों के 50 स्टॉलों का निरीक्षण भी मंत्री के द्वारा किया जायेगा. बिहार दिवस के उद्घाटन के उपरांत इंडोर स्टेडियम में चित्रकला, मेहदी, रंगोली व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. वहीं कुश्ती, कुकरी प्रतियोगिता का भी आयोजन होना है. संध्या 6 बजे से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार, विभिन्न स्कूलों के छात्रझ्रछात्राएं के साथ साथ मुम्बई से आये कलाकार अपनी सुर व नृत्य का अदभूत संगम बिखेरेंगे. रविवार को बिहार दिवस का आगाज अहले सुबह मैराथन दौड़ के साथ होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन