बगैर हस्ताक्षर हो गयी राशि की निकासी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रोसड़ा : एक व्यक्ति द्वारा भिरहा सेंट्रल बैंक में 15 हजार रुपये का बेयरर चेक के पीछे बगैर हस्ताक्षर किये जमा कर देने एवं भुगतान के लिए बगैर खाता से रुपये निकासी हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में भिरहा गांव निवासी नवीन कुमार राय ने थाने को आवेदन दिया है. इसमें […]
विज्ञापन
रोसड़ा : एक व्यक्ति द्वारा भिरहा सेंट्रल बैंक में 15 हजार रुपये का बेयरर चेक के पीछे बगैर हस्ताक्षर किये जमा कर देने एवं भुगतान के लिए बगैर खाता से रुपये निकासी हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में भिरहा गांव निवासी नवीन कुमार राय ने थाने को आवेदन दिया है.
इसमें कहा गया है कि विगत तीन मार्च को गांव के कुमुद राय ने 15 हजार रुपये का चेक उसके नाम दिया था. जब बैंक गया तो पता चला कि लिंक फेल है. जमा किये गये चेक को वापस मांगने पर बाद में ले जाने की बात कही गयी. उन्होंने कहा है कि घरेलू काम के कारण तीन चार दिन बाद बैंक जाकर चेक की मांग करने पर व्यवस्ता दिखाते हुए बाद में आने को कहा गया. उसके बाद कुमुद कुमार राय का खाता अपडेट होने पर पता चला कि उक्त राशि का उठाव हो चुका है. आवेदक ने कहा है कि जब मैने चेक पर जब हस्ताक्षर नहीं किया तो पैसा कैसे निकला. उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










