विशनपुर-बथुआ हॉल्ट के जीर्णोद्वार की मांग

Published at :18 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
विशनपुर-बथुआ हॉल्ट के जीर्णोद्वार की मांग

पूसा. प्रखंड के विशनपुर-बथुआ हॉल्ट के जीर्णोद्धार के लिए संचालन सह यात्री सुविधा समिति ने डीआरएम एवं डीसीएम से मांग की है. समिति ने अपने मांग पत्र में कहा है कि हॉल्ट पर सभी जरूरी सुविधा मुहैया करायी जाये, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़े. खासतौर पर इन्होंने हॉल्ट […]

विज्ञापन

पूसा. प्रखंड के विशनपुर-बथुआ हॉल्ट के जीर्णोद्धार के लिए संचालन सह यात्री सुविधा समिति ने डीआरएम एवं डीसीएम से मांग की है. समिति ने अपने मांग पत्र में कहा है कि हॉल्ट पर सभी जरूरी सुविधा मुहैया करायी जाये, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़े. खासतौर पर इन्होंने हॉल्ट पर यात्री शेड का निर्माण अविलंब कराने की मांग की है. साथ ही टिकट काउंटर, सोलर लाइट, शौचालय आदि निर्माण की मांग भी की है. हॉल्ट के देखरेख के लिए समिति संघ का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष राज कुमार झा, सचिव राम प्रसाद सिंह को चुना गया. इसी के साथ उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीताराम सिंह मनोनीत किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन