यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजली एंड साइंस की डिग्री फर्जी

Published at :17 Mar 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजली एंड साइंस की डिग्री फर्जी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने फर्जी डिग्री पर बहाल लाइब्रेरियनों की डिग्री जांच कर बरखास्त करने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले में अब शिक्षक नियोजन के बाद लाइब्रेरियनों की बहाली में फर्जीवाड़ा की बात सामने आयी है़ प्रथम दृष्टया शिक्षा विभाग ने उन लाइब्रेरियनों की डिग्री फर्जी करार दी है़ वहीं शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा […]

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने फर्जी डिग्री पर बहाल लाइब्रेरियनों की डिग्री जांच कर बरखास्त करने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले में अब शिक्षक नियोजन के बाद लाइब्रेरियनों की बहाली में फर्जीवाड़ा की बात सामने आयी है़ प्रथम दृष्टया शिक्षा विभाग ने उन लाइब्रेरियनों की डिग्री फर्जी करार दी है़ वहीं शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरबी चौधरी ने फर्जी डिग्री पर बहाल उन सभी लाइब्रेरियनों की डिग्री जांच करते हुए बरखास्त करने का निर्देश भी दिया है़ वर्ष 2009 में जिले में शिक्षा विभाग के आदेश की अवहेलना करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस की डिग्री के आधार काफी संख्या में लाइब्रेरियनों की बहाली की गयी थी़ बिहार के दूसरे जिलों में भी फर्जी डिग्री के आधार पर बहाली हुई थी़ माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीपीओ स्थापना को यह स्पष्ट आदेश दिया है कि उस डिग्री पर बहाल लाइब्रेरियनों को चिह्नित करते हुए उन्हें तत्काल पद से बरखास्त किया जाये़ जानकारी के अनुसार इस बात का खुलासा करते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग से इसकी शिकायत की थी़ विभाग ने जांच में पाया कि तमाम जिलों में शिक्षा विभाग के आदेश की अवहेलना करते हुए बहाली की गयी है़ जिला शिक्षा पदाधिकारी बीके ओझा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक का पत्र नहीं मिला है़ पत्र अगर प्राप्त होता है तो निदेशक के आदेश के आलोक में लाइब्रेरियन बहाली की जांच करायी जायेगी़ सूत्रों की मानें तो उक्त संस्थान के डिग्री पर जिले के विभिन्न विद्यालय में लगभग दो दर्जन लाइब्रेरियन बहाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन