राष्ट्रीय लोक अदालत : 55248 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में लोक अदालत समस्तीपुर, रोसड़ा व दलसिंहसराय स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शुरू की गयी. लोक […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में लोक अदालत समस्तीपुर, रोसड़ा व दलसिंहसराय स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शुरू की गयी. लोक अदालत के माध्यम से राजस्व, मनरेगा, भूमि अधिग्रहण, रेलवे अधिनियम व बीएसएनएल से संबंधित वादों का निबटारा किया गया. प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार प्रसाद ने बताया कि शनिवार को लोक अदालत के माध्यम से 55 हजार 248 मामलों का निष्पादन किया गया. साथ ही सेटलमेंट के रूप में 22 करोड़ 43 लाख 15 हजार 809 रुपये प्राप्त हुए. इधर रोसड़ा में लोक अदालत के लिए चार बेंच बनाये गये थे. एसीजेएम कृष्ण प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद, बैद्यनाथ राम आदि मौजूद थे. वहीं दलसिंहसराय में एसीजेएम सुनील कुमार मोदी, शशिकांत चौधरी, सुषमा कश्यप आदि ने पांच बेंचों में वादों की सुनवाई की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन