भुस्कार में खेल रहे चार बच्चों की झुलस कर मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो पटोरी-चार:::::::विलाप करते परिजनपटोरी के इस्माइलपुर में हुई घटनाप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी(समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में शनिवार को भुस्कार के अंदर खेल रहे चार बच्चों की झुलस कर मौत हो गयी. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. बच्चों की पहचान इस्माइलपुर निवासी दिनेश पासवान की पोती रूपा कुमारी (8) एवं सुरूचि (6) […]

विज्ञापन

फोटो पटोरी-चार:::::::विलाप करते परिजनपटोरी के इस्माइलपुर में हुई घटनाप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी(समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में शनिवार को भुस्कार के अंदर खेल रहे चार बच्चों की झुलस कर मौत हो गयी. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. बच्चों की पहचान इस्माइलपुर निवासी दिनेश पासवान की पोती रूपा कुमारी (8) एवं सुरूचि (6) तथा नाती सूरज (7) एवं नतीनी शकिना (5) के रूप में की गयी है. इनमें रूपा तथा सुरूचि इन्द्रजीत पासवान की पुत्री थी जबकि सगे भाई बहन सूरज व शकिना मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव के चंदेश्वर पासवान के बच्चे थे. सूरज व शकिना अपनी मां के साथ अपने ननिहाल आये हुए थे. जानकारी के अनुसार शनिवार को चारों बच्चे दिनेश पासवान के भुस्कार के अंदर जाकर खेल रहे थे. इसी बीच अचानक भुस्कार में आग लगी. बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने पहले तो अपने स्तर से आग पर काबू पाने की चेष्टा की परंतु तेज हवा के कारण आग ने विकराल रुप धर लिया. बगल की झोपड़ी भी धू धू कर जलने लगी. इस बीच किसी ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी. मौके पर पहुंचे फायर दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. परंतु तब तक सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर एसडीओ अनिल कुमार, डीसीएलआर नीरज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष बीएन मेहता, चिकित्सा पदाधिकारी बीएनके सिन्हा घटना स्थल पहुंचे. बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया गया. घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन