मां-बाप पर हमला कर बेटी को बाइक पर ले भागे युवक

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय. अनुमंडल के उजियारपुर थाने के चांदचौर गांव में मां-बाप पर हमला कर उसकी नाबालिग पुत्री को खींचकर बाइक पर बैठा कर ले भागने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में जख्मी पिता राज कुमार महतो को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस को दिये बयान में सैदपुर जाहिद गांव […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. अनुमंडल के उजियारपुर थाने के चांदचौर गांव में मां-बाप पर हमला कर उसकी नाबालिग पुत्री को खींचकर बाइक पर बैठा कर ले भागने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में जख्मी पिता राज कुमार महतो को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस को दिये बयान में सैदपुर जाहिद गांव के सुनील दास, अनिल दास व संजय दास समेत 7-8 अज्ञात को आरोपित किया गया है. कहा गया है कि जब घर के लोग अपने घर में थे. तभी आरोपित लोग आ धमके व गाली गलौज देने लगे. विरोध करने पर लोहे की रॉड से मारपीट करने लगे. बचाने आइ पत्नी व बेटी के साथ मारपीट की और उनकी बेटी को जबरन खींच कर बाइक पर बैठाकर आरोपित लोग ले भागा. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. पत्नी को कमरे में बंद कर पीटादलसिंहसराय. मायके से डेढ़ लाख लाकर नहीं देने पर कलयुगी पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर डाली. इसको लेकर विभूतिपुर केराई भजकोठी के सुनील देवी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस को दिये बयान में महिला ने अपने पति विजय सिंह पर दहेज के डेढ़ लाख न लाकर देने पर कमरे में बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन