अगलगी में लाखों की संपत्ति राख
फोटो संख्या : 13 नकद एक लाख 10 हजार रुपये जलेअगलगी की कारणों की जानकारी नहींप्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अचानक लगी आग के कारण लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गये. जानकारी के मुताबिक अगलगी के कारणों की जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है. सूत्रों […]
फोटो संख्या : 13 नकद एक लाख 10 हजार रुपये जलेअगलगी की कारणों की जानकारी नहींप्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अचानक लगी आग के कारण लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गये. जानकारी के मुताबिक अगलगी के कारणों की जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है. सूत्रों ने जानकारी दी कि राजीव राय, गनौर राय, राजेश राय, दर्शन राय व संजय राय के घर इस अगलगी की चपेट में आने से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. ट्रक ड्राइवर राजीव राय जो गंतव्य स्थान पर सामग्री पहुंचाकर व इसके एवज में भाड़े व कीमत करीब 75 हजार रुपये लेकर शुक्रवार की शाम घर लौटा था उसे शनिवार की सुबह रामपुर के लिए ट्रक लेकर रवाना होना था परन्तु उसके सपने अगलगी के कारण चूर-चूर हो गये. सर्वाधिक क्षति राजीव राय को इस घटना के कारण हुई है. उसे 1 लाख 10 हजार रुपये नकदी, पांच भर सोना, बीस भर चांदी व हजारों रुपये के अनाज व कपड़े का नुकसान हुआ है. अगलगी से पीडि़त परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था. शनिवार की सुबह मुखिया वीरचंद्र राय व अंचलकर्मचारी सुनील उरांव ने क्षति के आंकलन किये. इस घटना के बाबत सीओ संजीव रंजन ने जानकारी दी कि अगलगी से पीडि़त परिवारों को सरकारी नियमानुसार सहायता दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










