विभिन्न मांगों को लेकर अनशन शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेल कार्यालय में पदस्थापित महिला कर्मी के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपित अनिल कुमार की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा माले प्रखंड सचिव उपेंद्र राय सोमवार से सरकारी बस पड़ाव परिसर में अनशन पर बैठ गये हैं. मौके पर उपस्थित पार्टी जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेल कार्यालय में पदस्थापित महिला कर्मी के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपित अनिल कुमार की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा माले प्रखंड सचिव उपेंद्र राय सोमवार से सरकारी बस पड़ाव परिसर में अनशन पर बैठ गये हैं. मौके पर उपस्थित पार्टी जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि महादलितों के मान सम्मान और भूमिहीनों को जमीन देने की बातें होती है परंतु इसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारा नहीं जा रहा है. अभियुक्त को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जाना इसका नमूना है. पूर्व में इस मांग को लेकर अनशन किया गया. परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. जब तक कार्रवाई नहीं होगी अनशन जारी रहेगा. मौके पर सुखलाल यादव, जीवछ पासवान, प्रमिला राय, अंजार अहमद, विनय झा, रामचंद्र पासवान, सत्य नारायण महतो, सीताराम महतो, हीरा सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन