ट्रांसफॉर्मर के लिए लोगों ने किया सड़क जाम
फोटो संख्या : 6विधायक के आश्वासन पर जमा हुआ समाप्तखानपुर. थाना क्षेत्र के गुदारघाट गांव के लोगों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर सोमवार को उग्र हो गये. आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-गुदारघाट मुख्य पथ गुदारघाट पुल को बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. साथ ही विभागीय अधिकारी व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घटना […]
फोटो संख्या : 6विधायक के आश्वासन पर जमा हुआ समाप्तखानपुर. थाना क्षेत्र के गुदारघाट गांव के लोगों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर सोमवार को उग्र हो गये. आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-गुदारघाट मुख्य पथ गुदारघाट पुल को बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. साथ ही विभागीय अधिकारी व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घटना की सूचना पर सीओ कमल कुमार, उपप्रमुख हेमंत सिंह ने काफी समझाने के बाद भी लोग अपनी मांग पर अड़े रहे. उपभोक्ता आज व तुरंत खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने, बिना बिजली के ही कंपनी के द्वारा भेजे गये बिल को माफ करने की मांग पर अड़े थे. लोगों का कहना था कि विगत दस माह से क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर खराब है. इस कारण विद्युत व्यवस्था ठप है और बावजूद इसके लिए विद्युत कंपनी बिल भेज रही है. बिना मीटर रीडिंग के ही. लोगों का यह भी बताया कि विधायक दो बार स्वयं यहां की समस्या का निरीक्षण कर 20 दिनों में निदान करने का आश्वासन दिया. लेकिन, अब तक पांच माह बीत चुके हैं. समाधान नहीं हो सक ा है. इस संबंध में विभाग को आवेदन देते देते थक चुके हैं. उन्होंने विभाग पर घूस मांगने का भी आरोप लगाया. लोगों का आक्रोश देखकर मौके पर पहुंची पुलिस भी कुछ नहीं चली और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही. हालांकि सीओ व उपप्रमुख लोगों को समझाने में घंटों जुटे रहे. सीओ ने विधायक अशोक कुमार मुन्ना से लोगों की बात करायी. विधायक ने तीन दिनों में ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया. तब जाकर जाम समाप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










