कब सुधरेगी लाइफ लाइन सड़क की दशा
मोरवा. प्रखंड क्षेत्र में वैसी सड़कों का भी जीणार्ेद्घार हो गया जिस पर इक्का दुक्का ही लोग चलते हैं लेकिन क्षेत्र की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सड़क अपनी किस्मत पर आज भी आंसू बहा रही है. मंत्री की गाडि़यांं रोज इससे गुजरती है लेकिन इसके किस्मत बदलने का नाम नहीं ले रहा है. डीएम […]
मोरवा. प्रखंड क्षेत्र में वैसी सड़कों का भी जीणार्ेद्घार हो गया जिस पर इक्का दुक्का ही लोग चलते हैं लेकिन क्षेत्र की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सड़क अपनी किस्मत पर आज भी आंसू बहा रही है. मंत्री की गाडि़यांं रोज इससे गुजरती है लेकिन इसके किस्मत बदलने का नाम नहीं ले रहा है. डीएम से लेकर तमाम आला अधिकारियों का इससे आना जाना लगा रहता है लेकिन इसकी मरम्मत की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है. हलई 103 से ताजपुर एनएच 28 को जोड़ने वाली 20 किलोमीटर लंबी सड़क का हाल बुरा है. बताया जाता है कि करीब पांच साल पहले प्रधानमंत्री योजना के तहत इसका निर्माण किया गया था. अब तो यह सड़क चलने लायक भी नहीं रहा. वरूणा पुल के बाधित होने से तमाम बड़ी गाडि़यों के गुजरने का यही एक मात्र रास्ता है. डिहिया पुल, हरपुर भिण्डी चंदौली अमृतपुर के पास सड़कें इतनी जर्जर हो चुकी है कि इस पर चलना खतरे से खाली नहीं है. सड़क पर बने बड़े बड़े बने गड्ढे अक्सर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं. इसे नजरअंदाज करना काफी परेशानी में डालने वाला साबित हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










