एसीसी सीमेंट ने मनाया होली मिलन समारोह
फोटो संख्या : समस्तीपुर. स्थानीय मथुरापुर स्थित जगदंबा स्टील कैंपस में एसीसी सीमेंट के द्वारा मंगलवार को होली मिलन समारोह आयोजित की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नार्थ बिहार सेल्स हेड पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि होली पर्व से जुड़े मायनों को समझाते हुए आपसी प्रेम व भाई चारे के साथ मनाने को समाज […]
फोटो संख्या : समस्तीपुर. स्थानीय मथुरापुर स्थित जगदंबा स्टील कैंपस में एसीसी सीमेंट के द्वारा मंगलवार को होली मिलन समारोह आयोजित की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नार्थ बिहार सेल्स हेड पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि होली पर्व से जुड़े मायनों को समझाते हुए आपसी प्रेम व भाई चारे के साथ मनाने को समाज को नया संदेश दें. होली मिलन समारोह के क्रम में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई देते हुए बेहतर करने का संकल्प लिया. सीएनएफ जयप्रकाश हिसारिया ने कहा कि होली मिलन समारोह के जरिये हम अपने डीलरों के साथ साथ ग्राहकों को भी विश्वास का अटूट जोड़ प्रदान करते हैं. इस क्र म में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गयी. मौके पर एओसीएस विकास विश्वास, डिस्ट्रीक ऑफिसर मुकेश कुमार, सुबोध कुमार व जिले के सभी डीलर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










