ब्लेड मार कर उच्चकों ने उड़ाये 25 हजार रुपये
रोसड़ा. उचक्कों ने वृद्ध की झोली में ब्लेड मारकर उसमें रखे 25 हजार रुपये लेकर भाग गये. इस संबंध में वृद्ध व्यक्ति सीमावर्ती बेगूसराय जिले के सागी निवासी विष्णुदेव पासवान ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें अज्ञात युवक को आरोपित किया है. पीडि़त व्यक्ति ने कहा है कि शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के निकट […]
रोसड़ा. उचक्कों ने वृद्ध की झोली में ब्लेड मारकर उसमें रखे 25 हजार रुपये लेकर भाग गये. इस संबंध में वृद्ध व्यक्ति सीमावर्ती बेगूसराय जिले के सागी निवासी विष्णुदेव पासवान ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें अज्ञात युवक को आरोपित किया है. पीडि़त व्यक्ति ने कहा है कि शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के निकट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 25 हजार रुपये की निकासी की. निकासी के बाद रुपये को एक झोला में रखकर घर जाने के लिए गांधी चौक क ी ओर पैदल निकले. इसी क्रम में एक युवक भी उसके साथ हो गया. युवक ने उनसे सेब खरीने की जिद कर परेशान करने लगा. इसके बार वृद्ध पेशाब करने चला गया. लौटने पर हाथ में रखे झोला को देखा तो झोला ब्लेड से कटा हुआ था और उसमें पैसे गायब थे. काफी खोजबीन के बाद उक्त युवक का पता नहीं चला. थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर उचक्का गिरोह की खोजबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










