शिल्पी का अपहरण कर ले जा रहा था फूलेन

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय के चकिया गांव से हुआ था अपहरणसिमरिया चानन गांव का है रहने वाला आरोपितचकिया पुलिस ने भेजा आरोपित को जेलप्रतिनिधि, समस्तीपुरसोनपुर रेल मंडल के दलसिंहसराय जंकशन पर दबोचा गया फूलेंद्र यादव वास्तव में बेगूसराय चकिया गांव की रहने वाली तीसरी कक्षा की छात्रा शिल्पी का अपहरण कर ले जा रहा था. अपहरण के लिए […]

विज्ञापन

बेगूसराय के चकिया गांव से हुआ था अपहरणसिमरिया चानन गांव का है रहने वाला आरोपितचकिया पुलिस ने भेजा आरोपित को जेलप्रतिनिधि, समस्तीपुरसोनपुर रेल मंडल के दलसिंहसराय जंकशन पर दबोचा गया फूलेंद्र यादव वास्तव में बेगूसराय चकिया गांव की रहने वाली तीसरी कक्षा की छात्रा शिल्पी का अपहरण कर ले जा रहा था. अपहरण के लिए उसने लड़की पर दबाव की जगह प्रलोभन के हथियार का इस्तेमाल किया था. इसी की बदौलत उसे लेकर आराम से दलसिंहसराय तक पहुंचा था. लेकिन रास्ते में उसके क्रियाकलाप को भांप कर बच्ची ने जंकशन पर शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद पहुंचे लोगों के सामने उसने फूलेंद्र को पहचानने से इनकार कर दिया तो लोगों ने उसकी धुनाई कर जीआरपी के हवाले कर दिया था. इसके बाद वह समस्तीपुर जीआरपी थाने को सौंपा गया. पूछताछ के बाद पूरा मामला सामने आया तो पता चला कि बेगूसराय जिला के चकिया थाने में उसके उपर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई है. इसमें लड़के परिजनों ने अपहरण कर उसे ले जाने का आरोप लगाया है. चकिया थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि परिजनों की ओर से मानव व्यापार या फिर गलत नीयत से उसके अपहरण कर लिये जाने की भी आशंका जतायी है. रविवार को लड़की के पिता ने मोबाइल पर उसके गायब होने की सूचना दी थी. जिसके बाद रेल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था. इसी बीच समस्तीपुर में लड़की और आरोपित के होने की सूचना मिली. त्वरित कार्रवाई कर समस्तीपुर जीआरपी से लड़की और आरोपित को कब्जे में लेकर चकिया लाया गया. जहां कोर्ट में बयान कराये जाने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है तो लड़की वापस परिजनों के हवाले कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन