सेालह दिन बाद भी गायब बच्चे का नहीं मिला सुराग
होली की जगह मातम मना रहे परिवार वालेप्रतिनिधि, मोरवासोलह दिन पहले अचानक गायब हुआ बच्चा अब तक वापस नहीं लौटा है. एक ओर लोग होली के जश्न मनाने की तैयारी में हैं, वहींं गाायब बच्चे के परिजन मातम मना रहे हैं. इतने दिनों बाद भी बच्चे के न लौटने से परिवार वाले सदमे में हैं. […]
होली की जगह मातम मना रहे परिवार वालेप्रतिनिधि, मोरवासोलह दिन पहले अचानक गायब हुआ बच्चा अब तक वापस नहीं लौटा है. एक ओर लोग होली के जश्न मनाने की तैयारी में हैं, वहींं गाायब बच्चे के परिजन मातम मना रहे हैं. इतने दिनों बाद भी बच्चे के न लौटने से परिवार वाले सदमे में हैं. बताया जाता है कि 15 फरवरी को हलई ओपी क्षेत्र के कौवा निवासी रामनरेश साह का एकलौता पुत्र दस वर्षीय पंकज कुमार स्कूल से लौटने के बाद शौच जाने के क्रम में अचानक गायब हो गया. कुछ समय तक परिवार वाले उसका इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटा. आस पड़ोस एवं नाते रिश्ते में खोजने के बाद हलई ओपी में मामला दर्ज कराया गया. परिजनों के मुताबिक वह सफेद रंग का शर्ट एवं ब्लू जींस पैंट पहने हुए था. विदित हो कि फूटपाथ पर ठेला लगााकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता है. वह बालक भी अपने पिता के कामो में हाथ बटाया करता था. उसके अचानक गायब हो जाने से परिवार पर विपदा का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार के सारे लोग रोजी रोटी छोड़ उसकी खोज में लगे हैं. ज्यों ज्यों समय बीत रहा है परिवालों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस भी अब तक इस मामले में कुछ नहीं कर पायी है. रोते रोते मां ने बिस्तर पकड़ लिया है. वहींं बूढ़े दादा दादी पोते के गम में बेहाल से नजर आते हैं. घर में मोबाइल की घंटी बजते ही लोग चौकन्ने हो जाते हैं कि कहींं उनके लाडले की खबर मिले लेकिन अब तक कोई सुराग न मिलने से परिवार वाले किसी अनहोनी की घटना से घबरा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










