समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के ट्रेनों में श्वानदस्ता से होगी सामानों की जांच

Updated:
विज्ञापन

कमांडेंट ने कहा- यात्रियों की शिकायत पर होगी कार्रवाई प्रतिनिधि, समस्तीपुर समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के ट्रेनों अब श्वानदस्ता से यात्रियों के सामानों की जांच की जायेगी. इसके लिये मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने एक टीम बनाकर विशेष चेकिंग जांच अभियान का आदेश सभी आरपीएफ इंस्पेक्टर को दिया है. मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री कुमार ने […]

विज्ञापन

कमांडेंट ने कहा- यात्रियों की शिकायत पर होगी कार्रवाई प्रतिनिधि, समस्तीपुर समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के ट्रेनों अब श्वानदस्ता से यात्रियों के सामानों की जांच की जायेगी. इसके लिये मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने एक टीम बनाकर विशेष चेकिंग जांच अभियान का आदेश सभी आरपीएफ इंस्पेक्टर को दिया है. मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री कुमार ने बताया कि यात्रियों के शिकायत पर इस अभियान को चलाने की योजना बनायी गयी है. इसमें सप्ताह में एक बार ट्रायल के तौर पर यात्रियों की शिकायत मिलने पर किसी एक ट्रेन की बोगी में जांच अभियान चलाया जायेगा. इसके बाद मंडल के अन्य रेलखंडों पर अभियान चलाया जायेगा. श्री कुमार ने कहा कि आरपीएफ के पास अब चा श्वानदस्ता मिल गया है जिससे मंडल के किसी भी रेलखंड पर अभियान चलाया जायेगा. पहले इसकी कमी थी जिसके चलते जिला प्रशासन से सहयोग लेकर मंडल में अभियान चलाया जाता था. इसके साथ आरपीएफ के अधिकारियों के अलावा जवानों को भी लगाया जायेगा. साथ ही यह भी आदेश अधिकारियों को दिया गया है कि यात्रियों के शिकायत मिलने पर अविलंब कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. इससे ट्रेनों में अवैध वेडिंग कर सामानों की विक्री करने लोगो ंपर पकड़ने में काफी सुविधा होगी. मंडल के अलग अलग रेलख्ंाडों पर टीम बनाकर अधिकारियों के साथ विशेष अभियान चलाने का निर्देश आरपीएफ इंस्पेक्टरों को दिया गया है. साथ ही जंकशन पर किलाबंदी कर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन