पुत्री ने पिता पर दर्ज करायी प्रताड़ना की प्राथमिकी
मोरवा. हलई ताजपुर थाना में एक बेटी ने पिता पर प्रताडि़त करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि केशोनारायणपुर के अनिल कुमार शर्मा की विवाहित पुत्री पूजा कुमारी ने पिता व भाई को आरोपित किया है. पुत्री का कहना है कि दोनों उसके पति से बार बार पैसे की मांग करते हैं. […]
मोरवा. हलई ताजपुर थाना में एक बेटी ने पिता पर प्रताडि़त करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि केशोनारायणपुर के अनिल कुमार शर्मा की विवाहित पुत्री पूजा कुमारी ने पिता व भाई को आरोपित किया है. पुत्री का कहना है कि दोनों उसके पति से बार बार पैसे की मांग करते हैं. इसके लिए परेशान भी किया जाता है. ताजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि प्रताड़ना के कारण उसका गर्भपात होने की बात कही गयी है. उक्त लड़की की शादी वैशाली जिला के चांदपुरा गांव के अभिषेक कुमार से हुई है. लड़की के भाई का नाम आयुष व चंदन बताया जाता है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. यदि मामला सत्य पाया जाता है तो आरोपितों को दबोचने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










