पंचायत उपचुनाव : उमेश व धीरेंद्र ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 25रोसड़ा. प्रखंड के दो पंचायत में दो पदों के लिए हुए उपचुनाव के मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा प्रखंड निर्वाची अंजना कुमारी ने की. जहांगीरपुर उत्तर पंचायत से पंसस पद पर उमेश पासवान को विजयी घोषित किया गया. इन्हें 1278 मत मिला. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मन्नू बैठा को 441 मतों […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 25रोसड़ा. प्रखंड के दो पंचायत में दो पदों के लिए हुए उपचुनाव के मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा प्रखंड निर्वाची अंजना कुमारी ने की. जहांगीरपुर उत्तर पंचायत से पंसस पद पर उमेश पासवान को विजयी घोषित किया गया. इन्हें 1278 मत मिला. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मन्नू बैठा को 441 मतों से पराजित किया. वहीं भिरहा पूरब पंचायत में वार्ड सदस्य के पद पर धीरेंद्र कुमार पासवान विजयी घोषित किये गये. इनको 149 मत मिला. इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पिंकी देवी को 116 मत से पराजित किया. भिरहा पश्चिम के वार्ड नंबर 13 से पंच पद पर छोटकी देवी व हरपुर वार्ड नंबर 15 से पंच पद पर राम विनोद पासवान तथा चकथात पूरब वार्ड नंबर 3 से वार्ड सदस्य पद के लिए जगदीश राउत को निर्विरोध घोषित किया गया. मौके पर एसडीओ कंुदन कुमार, प्रेक्षक रत्नेश कुमार मौजूद थे. बीडीओ ने सभी विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन