प्रशिक्षणार्थियों ने किया भोजन का बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से संचालित कचहरी क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अजीब विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गयी. जब प्रशिक्षणार्थी तथा प्रशिक्षकों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया. वह भोजन की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रशिक्षणार्थी एवं जिले से आये हुए प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण के दिन […]

विज्ञापन

मोहनपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से संचालित कचहरी क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अजीब विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गयी. जब प्रशिक्षणार्थी तथा प्रशिक्षकों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया. वह भोजन की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रशिक्षणार्थी एवं जिले से आये हुए प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण के दिन भर पेट भोजन का प्रावधान है जबकि यहां बंद पैकेट में भोजन देकर राशि व्यय में कटौती की जा रही है. राजपुर जौनापुर और विशुनपुर बेरी पंचायत के पंचों, सरपंच, उपसरपंच, ग्राम कचहरी सचिवों व न्याय मित्रों को क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. जानकार सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों ने भोजन की स्थिति ठीक नहीं करने की दशा में प्रशिक्षण के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन