686 रुपये में मिलेगा नया रसोई गैस कनेक्शन
पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी कर दिये आदेशकनेक्शन लेने पर सुरक्षा राशि हुई माफप्रतिनिधि, समस्तीपुर गरीबों की झोपड़ी में अब चूल्हे का धुआं नहीं होगा बल्कि गैस से खाना पकेगा़ सब्सिडी का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए केंद्र सरकार की मंशा के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने गरीबों को कम कीमत पर गैस कनेक्शन देने का […]
पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी कर दिये आदेशकनेक्शन लेने पर सुरक्षा राशि हुई माफप्रतिनिधि, समस्तीपुर गरीबों की झोपड़ी में अब चूल्हे का धुआं नहीं होगा बल्कि गैस से खाना पकेगा़ सब्सिडी का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए केंद्र सरकार की मंशा के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने गरीबों को कम कीमत पर गैस कनेक्शन देने का फैसला लिया है़ गरीबों को नया कनेक्शन देने में सुरक्षा धनराशि पूरी तरह माफ कर दी जायेगी़ इस योजना में आइओसी, एचपीसी और बीपीसी की किसी भी गैस एजेंसी से कनेक्शन लिया जा सकता है़ जिले के हजारों बीपीएल राशनकार्ड धारकों के लिए यह राहत भरी खबर है़ उन्हें अब नया गैस कनेक्शन 686 रुपये में मिलेगा़ इसके लिए बीपीएल राशनकार्ड धारकों को गैस एजेंसी में नये गैस कनेक्शन के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा़ फॉर्म के साथ राशन कार्ड की प्रति लगानी होगी़ यह फॉर्म जिलापूर्ति कार्यालय भेजा जायेगा जहां डीएसओ के सत्यापन के बाद एजेंसी संचालक नया गैस कनेक्शन जारी कर देगा़ शर्त यह होगी कि राशनकार्ड के पते पर ही कनेक्शन का आवेदन दिया गया हो़ बीपीएल राशन कार्डधारकों को बैंक या आधार कार्ड भी देना होगा़ नये गैस कनेक्शन में उपभोक्ताओं को 1450 रुपये सुरक्षा धनराशि देनी होती है और 150 रुपये रेगुलेटर के देने होते हैं़ यह बीपीएल उपभोक्ताओं को नहीं देना होगा़ सिलेंडर में गैस के लिए 436 रुपये, कनेक्शन चार्जेज 250 रुपये उपभोक्ताओं को देने होंगे़ आइएसआइ मार्का रबर और गैस चूल्हा चाहें तो उपभोक्ता बाहर से खरीद सकते हैं़ कंपनी से लेने पर अतिरिक्त धनराशि देनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










