यात्रियों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म चार पर शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी के डी वन बोगी में यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि सीट को बैठने को लेकर हंगामा हुआ. गाड़ी के ख्ुालने के समय जब गेट खाली नहीं हुआ तो उसमें सवार दो यात्रियों में धक्कामुक्की भी हुई. इससे कुछ देर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म चार पर शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी के डी वन बोगी में यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि सीट को बैठने को लेकर हंगामा हुआ. गाड़ी के ख्ुालने के समय जब गेट खाली नहीं हुआ तो उसमें सवार दो यात्रियों में धक्कामुक्की भी हुई. इससे कुछ देर के लिये उस बोगी में कुछ देर के लिये अफरा तफरी मच गयी.

बाद में यात्रियों ने किसी तरह समझा बुझाकर किसी तरह से शांत किया. इधर जानकी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी. इंजन के पास लगी बोगी में यात्रियोंने हंगामा किया. हंगामा कर रहे यात्रियों का कहना था कि बोगी का गेट जाम है जिससे बोगी के अंदर जाने में परेशानी हो रही है. जिसे बोगी में सवार यात्रियों ने छात्रों को किसी तरह समझा कर मामला को गाड़ी खुलने के समय शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन