सूक्ष्म बीमा के महत्व पर डाला प्रकाश

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9वारिसनगर. प्रखंड के सारी पंचायत के महावीर स्थान, रामनगर चौक पर अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मृत्यु दावा भुगतान समारोह का आयोजन किया गया़ लालवती देवी के द्वारा चार माह में मात्र 1290 रुपये जमा की गयी थी़ मृत्यु उपरांत नोमिनी अजय कुमार को भारतीय जीवन बीमा निगम सूक्ष्म बीमा […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9वारिसनगर. प्रखंड के सारी पंचायत के महावीर स्थान, रामनगर चौक पर अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मृत्यु दावा भुगतान समारोह का आयोजन किया गया़ लालवती देवी के द्वारा चार माह में मात्र 1290 रुपये जमा की गयी थी़ मृत्यु उपरांत नोमिनी अजय कुमार को भारतीय जीवन बीमा निगम सूक्ष्म बीमा विभाग, बेगूसराय मंडल के उप प्रबंधक एजे अम्बष्ठा ने 46560 रुपये का चेक प्रदान करते हुए सूक्ष्म बीमा के महत्व एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी. प्रधानमंत्री जन-धन योजना पर भी प्रकाश डाला़ समारोह में 50 लोगों का सूक्ष्म बीमा भी किया गया़ इस अवसर पर औसेफा के सचिव ललित कुमार, निदेशक देव कुमार, उपमुखिया बसंत कुमार पूर्वे, अनिल कुमार राउत, राज कुमार राय, बीमा ग्राम मित्र अजय कुमार, संतोष कुमार, को-ऑर्डिनेटर लालटुन पासवान, रघुनाथ प्रसाद आदि थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन