नेट की उत्तर कुंजी ऑनलाइन
उत्तर देखने की प्रक्रिया जटिल, पासवर्ड का होना अनिवार्यसमस्तीपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की ओर से दिसंबर में आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गयी है़ इस बार उत्तर देखने की प्रक्रिया जटिल हो गयी है़ इसको देखने के लिए पासवर्ड का होना अनिवार्य कर दिया गया है. सीबीएसइ […]
उत्तर देखने की प्रक्रिया जटिल, पासवर्ड का होना अनिवार्यसमस्तीपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की ओर से दिसंबर में आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गयी है़ इस बार उत्तर देखने की प्रक्रिया जटिल हो गयी है़ इसको देखने के लिए पासवर्ड का होना अनिवार्य कर दिया गया है. सीबीएसइ ने कॉपी ऑनलाइन करते हुए उम्मीदवारों को सुविधा दी गयी है कि अगर दिये गये उत्तर याद नहीं हैं तो उसकी मूल कॉपी भी उपलब्ध रहेगी़ बीते साल 28 दिसंबर को हुई नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी को लेकर कोई समस्या है तो उम्मीदवार उसको चुनौती दे सकते हैं़ यूजीसी ने नेट परीक्षा के आयोजन का जिम्मा इस बार सीबीएसइ को सौंपा था़ देशभर में परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2014 को हुआ था़ अब रिजल्ट जारी होने से पहले ही उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी देखने की सुविधा दी गयी है, जिससे वह अपने उत्तरों का मिलान कर सकें़ उत्तर कुंजी सीबीएसइ-नेट की वेबसाइट पर देखी जा सकती है़ इसे देखने के लिए उम्मीदवार को यूजर आइडी में अपना रोल नंबर भरना होगा और पासवर्ड में आवेदन के समय बनाये गये पासवर्ड को भरना होगा़ उसके बाद उत्तर कुंजी देखने का विकल्प आयेगा़ उस पर क्लिक करने पर बुकलेट नंबर, प्रश्न पत्र और विषय का चयन करना होगा, जिसके बाद ही आंसर की सामने आयेगी़ गौरतलब है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दिसंबर की परीक्षा का आयोजन सीबीएसइ को सौंपा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










