मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण खफा
मोरवा. प्रखंड के बाजीतपुर करनैल पंचायत के अगरबती व्यवसायी के साथ हुए आपराधिक घटना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से लोगों का मूड गरमाने लगा है. इंस्पेक्टर, डीएसपी एवं एसपी को इस बाबत ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. बताया जाता है कि हलई ओपी क्षेत्र के बाजीतपुर करनैल निवासी […]
मोरवा. प्रखंड के बाजीतपुर करनैल पंचायत के अगरबती व्यवसायी के साथ हुए आपराधिक घटना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से लोगों का मूड गरमाने लगा है. इंस्पेक्टर, डीएसपी एवं एसपी को इस बाबत ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. बताया जाता है कि हलई ओपी क्षेत्र के बाजीतपुर करनैल निवासी दिलीप साह अगरबत्ती का व्यवसाय करता है. इसी क्रम में माल बेचने वह दो फरवरी को इंद्रवारा गांव गया. जहां कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर पैसे छीन लिये. इस बावत हलई ओपी में जीतेंद्र सहनी एवं राम शंकर सहनी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पीडि़त एवं ग्रामीणों का कहना है कि घटना के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस के आला अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गयी लेकिन मामला जस का तस है. इधर व्यापारी एवं ग्रामीण इसको लेकर विरोध जताने की मंशा बना रहे हैं. इस बाबत ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार चौधरी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही इसका समाधान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










