संघर्ष की घोषणा के साथ सम्मेलन संपन्न
दलसिंहसराय. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला शाखा का तीन दिनी 13वां सम्मेलन दलसिंहसराय में संपन्न हुआ. सम्मेलन के सर्वसम्मति से केंद्र के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 के खिलाफ, वित्तरहित शिक्षा नीति, नियोजन पर सरकार द्वारा नियुक्ति के खिलाफ, जिले में कृषि उत्पाद आधारित उद्योग की स्थापना, दुग्ध उत्पादकों को कम से कम पांच रुपये लीटर का […]
दलसिंहसराय. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला शाखा का तीन दिनी 13वां सम्मेलन दलसिंहसराय में संपन्न हुआ. सम्मेलन के सर्वसम्मति से केंद्र के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 के खिलाफ, वित्तरहित शिक्षा नीति, नियोजन पर सरकार द्वारा नियुक्ति के खिलाफ, जिले में कृषि उत्पाद आधारित उद्योग की स्थापना, दुग्ध उत्पादकों को कम से कम पांच रुपये लीटर का सरकारी अनुदान देने, मृत शांति, जमुआरी, बैती व बलान नदी पर बहुउद्देशीय चेक डैम बनाकर सिंचाई कार्य करवाने, मत्स्य पालन आदि के लायक बनाने और जिले के विकास से संबंधित एक दर्जन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ. जिले के किसान, मजदूर, महिलाओं व असहायों के कल्याण के लिए जुझारु संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया. सम्मेलन में 55 सदस्यीय जिला परिषद का गठन हुआ. इसमें सचिव बैद्यनाथ ठाकुर चुने गये. भाकपा के 12 से 16 मार्च तक दरभंगा में आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन के लिए जिला से 15 प्रतिनिधि का भी चुनाव हुआ. नये सचिव श्री ठाकुर ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेने का आह्वान किया. सम्मेलन का पर्यवेक्षण राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामनरेश पांडेय व राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार समीर ने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










