संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंका

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 8समस्तीपुर . शहर के माधुरी चौक से मालगोदाम चौक तक सड़क सह पुल निर्माण के लिए संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. आगामी 22 फरवरी को शिलान्यास स्थल पर धरना देने की घोषणा करते हुए इसमें व्यापक भागीदारी की तैयारी शुरू कर दी गयी है. शहर के स्टेशन चौक […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8समस्तीपुर . शहर के माधुरी चौक से मालगोदाम चौक तक सड़क सह पुल निर्माण के लिए संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. आगामी 22 फरवरी को शिलान्यास स्थल पर धरना देने की घोषणा करते हुए इसमें व्यापक भागीदारी की तैयारी शुरू कर दी गयी है. शहर के स्टेशन चौक पर बुधवार को सड़क सह पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक में उपस्थित लोगों ने पुल नहीं बनने पर क्षोभ जताया. साथ ही इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए पुल की जरुरत को रेखांकित किया. सदस्यों ने चर्चा के क्रम में पूर्वी क्षेत्र के लोगों को होने वाली परेशानियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शहर में लगने वाले जाम से निजात के लिए भी इस पुल को जरुरी बताया. सदस्यों ने कहा कि बार बार अनुरोध के बाद भी इस दिशा में पहल नहीं हो रही है. जिसके कारण अब आंदोलन की राह धरने के सिवा कोई अन्य चारा नहीं बचा है. बैठक की अध्यक्षता शत्रुघ्न पणजी ने की. मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो. अलाउद्दीन, राम सागर पासवान, रघुनाथ राय, नागेश्वर राय, राजीव कुमार, संतोष कुमार, राम लोलिन राय, राजेश कुमार, सुजीत कुमार, मुकेश यादव, दिनेश राय, रुपेश कुमार, मो. फिरोज, भरत राय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन