रसोइयों की राशि बढ़ाये सरकार

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 14शिवाजीनगर. प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवाजीनगर परिसर में सभी विद्यालय की रसोइयों की विशेष बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता करियन मध्य विद्यालय की रसोइया अनिता देवी ने की. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेकर मुखमंत्री को ज्ञापन भेज कर मानदेय बढ़ाने की गुजारिश की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 14शिवाजीनगर. प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवाजीनगर परिसर में सभी विद्यालय की रसोइयों की विशेष बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता करियन मध्य विद्यालय की रसोइया अनिता देवी ने की. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेकर मुखमंत्री को ज्ञापन भेज कर मानदेय बढ़ाने की गुजारिश की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि सभी रसोइया महादलित परिवार से आते हैं. अपना पूरा समय विद्यालय में बच्चों को भोजन बनाने मे व्यतीत करते हैं. इसके एवज में सभी लोगों को निम्न भत्ता दिया जाता है. जिस भत्ते से उनके परिवार का भरण पोषण ठीक से नहीं हो पाता है. ऐसी स्थिति में उनके सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. अगर रसोइयों को महंगाई को देखते हुए भत्ता बढ़ा दिया जाता है तो समस्या से निजात मिलेगी. बैठक में पिंकी देवी, विभा देवी, इन्दु देवी, राम उद्गार पासवान, मनोज ठाकुर, बाबू प्रसाद कमती, श्यामा देवी समेत कई अन्य रसोइया मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन