टार्गेट पूरा करने का निर्धारित किया लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने की. इसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा पदाधिकारियों ने की. सदस्यों की संख्या 1 लाख पहुंचने पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला सदस्यता अभियान पदाधिकारी राजेश्वर ठाकुर ने कहा कि निर्धारित 2.50 लाख के सदस्यता लक्ष्य से हम अभी दूर हंै. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने की. इसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा पदाधिकारियों ने की. सदस्यों की संख्या 1 लाख पहुंचने पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला सदस्यता अभियान पदाधिकारी राजेश्वर ठाकुर ने कहा कि निर्धारित 2.50 लाख के सदस्यता लक्ष्य से हम अभी दूर हंै. हमें और प्रयास करते हुए 31 मार्च से पहले लक्ष्य को हासिल करना है. पैक्सों द्वारा किसानों का धान क्रय नहीं होने पर क्षोभ प्रकट किया गया. साथ ही दो दिनों के अंदर धान की खरीदारी नहीं की गयी तो जिला सहकारिता पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक नयन प्रकाश का घेराव करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही सदस्यों ने बिचौलियों के माध्यम से धान की खरीदारी करने का आरोप जिला सहकारिता पदाधिकारी पर लगाया. वहीं सभी प्रखंडों पर अभी तक क्रय केंद्र नहीं खुल पाया है. 28 फरवरी तक धान की अधिप्राप्ति की घोषणा को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि किसानों के धान अधिप्राप्ति में अभिरुचि कम है, जबकि उनका मजाक बनाया जा रहा है. मौके पर जिला महामंत्री राजेश्वर ठाकुर, रामसागर सिंह कुशवाहा, अनिल सिंह, नरेंद्र चौधरी, अनामिका रजक, दिनेश कुमार ज्ञा, निरंजन कुमार राय, कृष्ण मोहन गुप्ता, धीरेंद्र कुमार धीरज, मनोज कुमार झा, कृष्ण बालक, राकेश कुमार मुन्ना, सुमन कुमार ठाकुर, शशिकांत झा चुनचुन, सुमन कुमार ठाकुर समेत सभी मंडल प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन