बसपा की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
समस्तीपुर. बहुजन समाज पार्टी की नगर मंडल की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रेमजीत कुमार झा ने की. इसमें कार्यकर्ताओं ने नगर की समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया. संगठन विस्तार पर भी चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने शहर की प्रमुख समस्याओं में […]
समस्तीपुर. बहुजन समाज पार्टी की नगर मंडल की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रेमजीत कुमार झा ने की. इसमें कार्यकर्ताओं ने नगर की समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया. संगठन विस्तार पर भी चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने शहर की प्रमुख समस्याओं में नगर में नि:शुल्क शौचालय व मूत्रालय उपलब्ध कराने, सही समय पर सफाई कराने, नगर में बाइक व कार पार्किंग स्थल उपलब्ध करा चालू कराने समेत अन्य समस्याओं के निदान करने की दिशा में डीएम से मिलकर पहल करने की बात कही है. उनके द्वारा निराकरण नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही गयी. मौके पर रवि कु मार झा, नगर सचिव बिट्टू झा, छोटू राज, मुकेश पंडित, सूरज कुमार साह, राहुल कुमार पासवान, श्रीकांत यादव, शिवम कुमार राय, आकाश ठाकुर, अभिषेक कुमार, अरुण कुमार झा, विवेक मिश्र आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










