दो माह से नहीं मिला शिक्षकों को मानदेय
मोहनपुर. प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को विगत दो माह से मानदेय नहीं मिल पाया है. उल्लेखनीय है कि तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी जयचंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने घोषणा की थी कि प्रत्येक बीते माह की मानदेय राशि अगले माह की दस तारीख तक शिक्षकों के खाते में चली जायेगी. परंतु यह व्यवस्था आज तक लागू नहीं […]
मोहनपुर. प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को विगत दो माह से मानदेय नहीं मिल पाया है. उल्लेखनीय है कि तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी जयचंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने घोषणा की थी कि प्रत्येक बीते माह की मानदेय राशि अगले माह की दस तारीख तक शिक्षकों के खाते में चली जायेगी. परंतु यह व्यवस्था आज तक लागू नहीं हो पायी. प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को दिसंबर एवं जनवरी माह की मानदेय राशि आज तक नहीं मिल पायी. पूछे जाने पर बीआरपी अश्विनी कुमार पंडित ने बताया कि प्रत्येक माह की पांचवीं तिथि तक ऋणात्मक प्रदिवेदन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को उपलब्ध करा दिया जाता है. परंतु मानदेय भुगतान में विलंब कर दिया जाता है. सामने होली जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए सरकार ने फरवरी तक मानदेय राशि उपलब्ध कराने की राशि आवंटित कर दी, परंतु जिला कार्यालय की उदासीनता से शिक्षकों की होली फीकी बीतने की आशंका है. इससे शिक्षकों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है. मानदेय भुगतान में यदि और देर हुई तो यह आंदोलन का रुप धारण कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










