युवकों ने उठाया नशामुक्ति अभियान का वीड़ा

Updated:
विज्ञापन

उजियारपुर. थाना क्षेत्र के बेलारी गांव के नवयुवकों ने गांव को नशामुक्त व अतिक्रमण मुक्त करने का बीड़ा उठाया है. इसके लिए पहल शुरू कर दी गयी है. भाजपा पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार झा के नेतृत्व में रमेश झा, पप्पू झा, विपिन कु मार झा, रिंकू झा, पशुपति झा आदि युवकों ने इस कार्य को […]

विज्ञापन

उजियारपुर. थाना क्षेत्र के बेलारी गांव के नवयुवकों ने गांव को नशामुक्त व अतिक्रमण मुक्त करने का बीड़ा उठाया है. इसके लिए पहल शुरू कर दी गयी है. भाजपा पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार झा के नेतृत्व में रमेश झा, पप्पू झा, विपिन कु मार झा, रिंकू झा, पशुपति झा आदि युवकों ने इस कार्य को अंजाम देने के लिए रविवार को थानाध्यक्ष असगर इमाम से भी मदद की गुहार लगायी है. अध्यक्ष श्री झा बताया कि शराब समाज के लिए अभिशाप है. जब तक जड़ से समाप्त नहीं हो जाता प्रयास जारी रहेगा. दूसरी ओर अतिक्रमित हो रहे ग्रामीण सड़क को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने की भी बात कही. थानाध्यक्ष ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए सहयोग देने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन