केंद्र सरकार जन विरोधी : जब्बार
फोटो संख्या : 9 व 10भाक पा का 13 वां जिला सम्मेलन शुरूजन रैली व आम सभा से पूर्व शहर में कार्यकर्ताओं ने निकाली जुलूसप्रतिनिधि, दलसिंहसरायभारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का 13 वां जिला सम्मेलन रविवार से दलसिंहसराय में शुरू हुआ. तीन दिवसीय सम्मेलन का आगाज हीरालालसाह धर्मशाला प्रांगण में झंडोत्तोलन से हुआ. अंचल सचिव विनोद समीर […]
फोटो संख्या : 9 व 10भाक पा का 13 वां जिला सम्मेलन शुरूजन रैली व आम सभा से पूर्व शहर में कार्यकर्ताओं ने निकाली जुलूसप्रतिनिधि, दलसिंहसरायभारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का 13 वां जिला सम्मेलन रविवार से दलसिंहसराय में शुरू हुआ. तीन दिवसीय सम्मेलन का आगाज हीरालालसाह धर्मशाला प्रांगण में झंडोत्तोलन से हुआ. अंचल सचिव विनोद समीर ने झंडोत्तोलन राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो के झंडा भेंट के बाद किया. वहीं विभिन्न अंचलों से आये शहीद कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहर में कार्यकर्ताओं ने जुलूस सह बाइक रैली निकाली. जो सभा स्थल गोला घाट पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी. वहीं आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी राष्ट्रीय सचिव मंडल सदस्य जब्बार आलम ने कहा कि केंद्र सरकार भी कांग्रेस नीत पर चलने वाली सरकार है और जनविरोधी है. अन्य वक्ताओं ने किसान मजदूरों से अपने हक के लिए संघर्षरत व एकजुट होने का आह्वान किया. अध्यक्षता विनोद समीर ने की. सभा को राज्य सचिव मंडल रामचंद्र महतो पूर्व एमपी उषा सहनी, जिला मंत्री प्रयागचंद्र मुखिया, रामविलास राय विमल, सुरेंद्र नारायण सिंह, राम विलास शर्मा, शंभू कुमार चौधरी, शंकर राम, भागवत प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे. बैठक में कई निर्णयउजियारपुर. सीपीएम उजियारपुर लोकल कमेटी की बैठक अजय कुमार के पर्यवेक्षण में हुआ. इसमें खाद्य सुरक्षा कानून में गड़बड़ी के विरोध में 25 फरवरी तक पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. 27 फरवरी को प्रतिनिधिमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे. 10 मार्च को अर्थी जुलूस निकाला जायेगा. 11 से 20 मार्च तक पंचायत भवनों पर प्रदर्शन होगा. मौके पर अंचल मंत्री महावीर पोद्दार, रामाश्रय महतो, जगदीश महतो, दिनेश पासवान, उपेंद्र कुमार दास, रामाकांत प्रसाद यादव, नन्हे अंसारी, विपिन पासवान, उपेंद्र राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










