खतरे को आमंत्रण दे रहा जंकशन का जर्जर पुल

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. मंडल मुख्यालय के जंकशन पर बना प्लेटफॉर्म एक पर बंद पड़ा फुट ओवरब्रिज कई महीनों से जर्जर हो चुका है. यह पुल कभी टूट कर गिर सकता है. इससे कोई अप्रिय बड़ी घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है. जीएम से लेकर रेल के वरीय अधिकारियों ने जंकशन के निरीक्षण के क्रम में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मंडल मुख्यालय के जंकशन पर बना प्लेटफॉर्म एक पर बंद पड़ा फुट ओवरब्रिज कई महीनों से जर्जर हो चुका है. यह पुल कभी टूट कर गिर सकता है. इससे कोई अप्रिय बड़ी घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है. जीएम से लेकर रेल के वरीय अधिकारियों ने जंकशन के निरीक्षण के क्रम में इस पुल को तोड़कर हटाने का आदेश भी दिया जा चुका है. हालांकि इस बात को अभी तक नजर अंदाज ही किया जा रहा है. रेल विद्युतीकरण के काम को लेकर इसकी ऊंचाई कम होने कारण पूर्व मध्य रेलवे के विद्युत विभाग के जीएम ने इसे तोड़कर नये पुल बनाने का आदेश दिया था. फिलवक्त जंकशन के प्लेटफॉर्म एक पर दो नये फुट ओवरब्रिज काम भी करने लगा है. लेकिन इसकी जर्जर स्थिति से आते जाते यात्रियों का कहना है कि कभी टूटकर गिर सकता है जिससे यात्री जख्मी भी हो सकते हंै. पूछने पर सीनियर डीसीएम जफर आजम ने बताया कि विभाग के वरीय अधिकारियों से बात कर अविलंब इसे तोड़कर हटाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन