लसकारा में गांजे की खेती का भंडाफोड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोरवा : ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा उतरी पंचायत अंतर्गत लसकारा गांव में शुक्रवार को सीओ एवं थाना प्रभारी के संयुक्त कार्रवाई में गांजा की खेती का मामला उजागर हुआ. मिली जानकारी के अनुसार मोरवा प्रखंड के सीओ मो. शाह आलम से संपर्क करने पर बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर कर […]
विज्ञापन
मोरवा : ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा उतरी पंचायत अंतर्गत लसकारा गांव में शुक्रवार को सीओ एवं थाना प्रभारी के संयुक्त कार्रवाई में गांजा की खेती का मामला उजागर हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार मोरवा प्रखंड के सीओ मो. शाह आलम से संपर्क करने पर बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर कर दूरी पर अवस्थित लसकारा गांव के सुखदेव चौधरी, सूरज चौधरी एवं जामुन चौधरी के खेतों में गांजे की खेती की सूचना गुप्त रूप से मिली थी.
इस मामले में अंचलाधिकारी ने ताजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन के साथ मंत्रणा कर मामले का उद्भेदन करने का प्रयास किया. कई बार के प्रयासों के बाद गुप्त सूचना पर शुक्रवार को गांजे के खेतों तक पहुंचने में सफलता मिली. खेतों में लगे सभी गांजा के पेड़ों को पुलिस ने काट कर जब्त कर लिया और अपने साथ थाने ले गयी. बरामद गांजे की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गयी है.
पुलिस सूत्रों की माने तो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वषों से गांजे की खेती होने की बात बतायी जा रही है. छापेमारी के दौरान भनक लगते ही गांजा उपजाने वाले किसान फरार होने में सफल रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










